राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम, ढोटारी, गाजीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भारत सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को समाज से जोड़कर राष्ट्रीय भावना के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों के द्वारा कार्यक्रमो, प्रभात फेरी एवं जागरूकता के द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य, साक्षरता, दहेज प्रथा एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता, सद्भाव, समरसता, मानवता एवं पर्यावरण की रक्षा करने हेतु समस्त प्रतिभागी शिविरार्थियों को शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाराचवर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के विकास का एक सशक्त मंच है जो युवाओं को राष्ट्रीय चुनौतियों के लिए तैयार कर उनके व्यक्तित्व का विकास करता है, जिससे वे सामाजिक समस्याओं का समायोजन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि असफलता, सफलता का मार्गदर्शक होता है। धैर्य एवं संघर्ष से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाराचवर ब्लॉक के प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह ने छात्र छात्राओं के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रीय उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं की होती है जो राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते कहा कि राष्ट्र के लिए प्राणों की बाजी लगा देना ही राष्ट्र सेवा नहीं है। यदि आप समाज द्वारा निर्धारित, समाज हित एवम राष्ट्र हित में अपने कर्तव्य का पालन करते हैं तो वो भी समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा ही है। डॉ राधेश्याम कुशवाहा एवं रामचंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुआ। महाविद्यालय द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र ,स्मृति चिन्ह, डायरी एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत दहेज गीत, समाजिक एवं राष्ट्रीय गीत को सभी के द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमोद सिंह निदेशक, धनु सिंह प्रधान प्रतिनिधि अमवा सिंह, राजेश सिंह प्रधान प्रतिनिधि पैकवली, राजेश सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश यादव, रविंद्र कुमार, गोवर्धन पासवान, विश्वकर्मा प्रसाद, माया चौहान, अनु सिंह, उपेंद्र भार्गव उपस्थित थे।