यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों से

यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों से
गाजीपुर जनपद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली का दरबार बहुत ही आस्था का केंद्र है। माता महाकाली के दरबार में नवरात्रि में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त माता रानी के दरबार में पूजन अर्चन कर अपनी मनोकामना को पूर्ण होने की कामना करते हैं।माता महाकाली के दरबार में संध्या के समय प्रतिदिन भजन कीर्तन स्थानीय लोकगीत कलाकारों के द्वारा किया जाता है।माता महाकाली के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करता है माता रानी उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है। माता रानी के दरबार में सप्तमी के दिन विशाल देवी जागरण का भी आयोजन किया जाता है। अष्टमी के दिन अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन तथा नवमी के दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। बताते चलें कि माता महाकाली का दरबार बहुत ही प्राचीन और लोगों के आस्था का केंद्र है