June 23, 2025

श्मशान घाट पर गोबर के कंडे की होगी सप्लाई

IMG-20230317-WA0000

श्मशान घाट पर गोबर के कंडे की होगी सप्लाई

गाजीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गो आश्रय स्थल परजीपाह से निर्मित गोबर के कंडे की आपूर्ति जिले में पहली बार श्मशान घाट पर की गयी। गोबर से कंडे बनाने का कार्य पहली बार बन्दना स्वयं सहायता समूह द्वारा शुरु किया गया। गोबर के कंडे का प्रयोग श्मशान घाट पर शव जलाने के लिए किया जायेगा। इस कार्य से समूह की महिलाओं केआय में वृद्धि हो होगी। वहीं लकड़ी की बचत भी होगी। इस संबंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि लकड़ी से कंडे बनाने की एक एक मशीन हर विकास खण्ड में स्थित गो आश्रय स्थल में समूह के माध्यम से लगायी जाएगी। गोबर के कंडे की आपूर्ति केलव श्मशान घाट पर ही की जाएगी। इस कार्य से समूहों को काफी लाभ मिलेगा। पूर्व में दो समूहों, गो आश्रय संचालक एवं श्मशान घाट के ठेकेदार के बीच अनुबंध किया गया है।

About Post Author