छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित

छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को डीएम ने किया सम्मानित
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को रविवार को मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ उमाशंकर प्रसाद, डॉ शिखा सिंह एवं डॉ राजेश कुमार यादव को सर्जना सम्मान 2023 प्रदान किया गया। जबकि लवली सिंह एवं जबीउल्ला कुरैशी को विशिष्ट सेवा सम्मान 2023 प्रदान किया गया। विभाग वार उपलब्धियों के लिए प्राचार्य ट्राफी चित्रकला विभाग को प्रदान की गई। शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम रेंजर्स का पुरस्कार समीना को, सर्वोत्तम रासेयों स्वयंसेवक का पुरस्कार सत्या कुमारी को, तथा एनसीसी बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिशा राय को प्रदान किया गया। कला संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सौम्या मिश्रा को श्रीयुत, महेंद्र प्रताप सिंह स्वर्ण पदक तथा विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर श्वेता यादव को श्रीयुत एवं शिव मूरत पाठक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
परास्नातक की विभिन्न टॉपर छात्राओं शिप्रा राय प्राचीन इतिहास, साधना यादव अर्थशास्त्र, शीलू किरण राजनीति शास्त्र, नौरीन अख्तर अंग्रेजी को श्री तारा चंद्र मेमोरियल स्वर्ण पदक एवं ₹5000 नगद तथा पूजा यादव गृह विज्ञान, सिल्की सिंह शिक्षा शास्त्र एवं ज्योति वर्मा हिंदी को श्री शिव मूरत पाठक सम्मान पुरस्कार एवं 51 सौ नगद प्रदान किए गए। प्रोफेसर सरस्वती सिंह बहुमुखी प्रतिभा पदक रेंजर लीडर जयति जैन को तथा प्रोफेसर अशोक चंद्र सिंह सांस्कृतिक उत्कृष्टता पदक रेंजर दामिनी चौधरी को प्रदान किया गया।
इसी प्रकार डॉ राजकुमारी पाठक सम्मान पुरस्कार वैष्णवी वर्मा को तथा श्रीमती सत्या लाल मेमोरियल स्वर्ण पदक शिवानी तिवारी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सामान्य ज्ञान, वाद विवाद, निबंध, लोक गीत, लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्राओं को भी पुरस्कार स्वरूप पदक एवं प्रमाण पत्र वरिष्ठ साहित्यकार नीरजा माधव द्वारा दिया गया।