June 21, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली लगने से मौत

IMG-20230206-WA0017

संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली लगने से मौत

कुछ दिनों पूर्व सगे बेटे ने सौतेली मां की गोली मारकर कर दी थी हत्या

 

 

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आरके बीके पेट्रोल पंप पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से बासूचक गांव के पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। बहरियाबाद के दुर्जनपुर निवासी मनोज सिंह अपने बासूचक स्थित ननिहाल में रहते थे और यहीं पर ग्राम प्रधान चुने गए थे। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था। इस बीच उनके गांव से एक युवक का तिलक सेवराई में था। जिसमें शामिल होने के लिए मनोज भी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाजीपुर के आरके बीके पंप पर गाड़ी में तेल भरवाया जा रहा था, तभी संदिग्ध हाल में गाड़ी में ही उन्हें गोली लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बेटे थे। वहीं दूसरी पत्नी अनुपमा को पहली पत्नी के बेटे शिवांक सिंह ने आपसी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दूसरी पत्नी से भी मनोज को एक पुत्र है। इधर अब मनोज सिंह की भी गोली लगने से चलते मौत हो चुकी है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मृतक मनोज तीन भाईयों में बीच के थे।

About Post Author

You may have missed