युवा नेता आदित्य सिंह ने मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी से की मुलाकात

युवा नेता आदित्य सिंह ने मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी से की मुलाकात
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी से भाजपा के युवा नेता आदित्य सिंह मिले। इस संदर्भ में आदित्य सिंह ने बताया कि अवनीश अवस्थी से जिले के विकास के संदर्भ में वार्ता हुई जिसमे नई परियोजनाओं के साथ-साथ पुराने परियाजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए विषय पर चर्चा किया गया। उन्होने कहा कि अवनीश अवस्थी ने आश्वासन दिया है कि जिले का सर्वांगिण विकास होगा।
युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह अपने कार्यों की बदौलत गाजीपुर में काफी लोकप्रिय हैं।
कोरोना काल में आदित्य सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में अनवरत मास्क,सेनेटाइजर, दवा एवं भोजन तक हर जरूरतमंद को उपलब्ध कराया था। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गाजीपुर में प्रवास के दौरान मार्निंग वाक करते हुए आदित्य सिंह के आवास आनंद भवन पहुंच गये थे। स्वतंत्र देव सिंह का आदित्य सिंह को विशेष स्नेह प्राप्त है।पिछले माह गाजीपुर में आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी आदित्य को आशीर्वाद मिला था। उन्होंने आदित्य के कंधे पर हाथ रख कर आशीर्वाद एवं हौसला बढ़ाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भी आदित्य उनके साथ साथ हेलिपैड से सभा स्थल तक उपस्थित रहे।आदित्य सिंह का आवास आनंद भवन राम जन्मभूमि आंदोलन के समय से ही चर्चा में रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह भी आनंद भवन पर गाजीपुर की यात्रा के दौरान गये थे। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों का स्नेह आ दित्य सिंह को बराबर मिलता रहता है।