June 20, 2025

दिल्ली में मेयर का चुनाव आज , नवनिर्वाचित पार्षद  11 बजे से लेंगे शपथ 

FB_IMG_1674276211576

दिल्ली में मेयर का चुनाव आज , नवनिर्वाचित पार्षद  11 बजे से लेंगे शपथ

दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद ,आज सदन की बैठक होगी तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे।

इसके बाद महापौर का चुनाव होगा।

पूर्व में महापौर के चुनाव की तारीख छः जनवरी तय की गई थी, लेकिन सदन की बैठक में आप और भाजपा पार्षदों के बीच मार पीट हुई,जिसके चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया। अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने महापौर चुनाव की अगली तारीख 24 जनवरी तय की है।

 

मेयर यानी महापौर के लिए आप की शैली ओबेरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता मुख्य दावेदार हैं।उप महापौर के लिए आप से आले इकबाल और भाजपा से कमल बागरी हैं।

 

महापौर के लिए कौन कौन डालेंगे वोट

250 पार्षदों के साथ 10 सांसद तथा 14 विधायक महापौर और उपमहापौर के लिए वोट डालेंगे।

About Post Author