सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती मनाई गयी

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती मनाई गयी
गाजीपुर जनपद के सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर सानंद सिंह के दिशा निर्देशन में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में भारत के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती मनाई गई I कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मॉर्निंग असेंबली में प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी के हाथों नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया I नेताजी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया की नेताजी गरम दल के क्रांतिकारी थे और देश को आजाद करने के लिए अंग्रेजों से राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला कियाI
महान विभूति को नमन करते हुए प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि हमें नेता जी के सपनों का भारत बनाना है और आज के दौर में हर एक बच्चा हर एक विद्यार्थी बचपन का गांधीजी, विवेकानंद या सुभाष चंद्र बोस है I उसे अपने देश को क्रांतिकारियों के सपनों का भारत के दिशा में ले जाना है I कार्यक्रम में अमित रघुवंशी , दिग्विजय उपाध्याय , आवेश कुमार एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।