June 19, 2025

अनियंत्रित चार पहिया चालक ने दो लोगों को किया घायल

FB_IMG_1674276211576

अनियंत्रित चार पहिया चालक ने दो लोगों को किया घायल

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर बाजार में अनियंत्रित चार पहिया चालक ने दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गाजीपुर ले जाया गया।

बाराचवर की तरफ से आ रही कार ने कामूपुर बाजार में तेज गति से दो लोगों को रौद दिया। जिसमें बाजार करने आई महिला शीला चौहान पत्नी बच्चों चौहान निवासी कामूपुर व सचिन राजभर पुत्र रामनिवास राजभर कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में इन दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु बाराचवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन लेकर जिला अस्पताल के लिए इलाज हेतु ले गए।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस दुर्घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची कार को कब्जे में ले करीमुद्दीनपुर थाने लाई। बाद में पुलिस ने चालक को भी ढूंढ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार चालक का नाम अखिलेश यादव निवासी बद्दोपुर बताया जा रहा है।

About Post Author