महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, खेल मंत्रालय ने 72 घंटे में भारतीय कुश्ती संघ से मांगा जवाब, महिला पहलवानों का धरना आज भी रहेगा जारी

महिला पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, खेल मंत्रालय ने 72 घंटे में भारतीय कुश्ती संघ से मांगा जवाब, महिला पहलवानों का धरना आज भी रहेगा जारी
महिला पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए आरोपों को लेकर खेल मंत्रालय सख्त हो गया है। खेल मंत्रालय ने इस मामले में डब्ल्यूएफआई से स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय ने यौन शोषण के आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश भी दिया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं सहित पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया: भारतीय खेल प्राधिकरण
लखनऊ में 18 जनवरी से शुरू होने वाले महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर को भी रद्द कर दिया है।
यह भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) में आयोजित होने वाला था जिसमें 41 पहलवान और 13 प्रशिक्षक और सहायक कर्मचारी भाग लेते।
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं सहित पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों पर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया: भारतीय खेल प्राधिकरण pic.twitter.com/Y6Li9HtaUk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
कुश्ती खिलाड़ियों ने इस पूरे मामले में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की है। विनेश ने कहा कि उन्हें बृजभूषण के इशारे पर डब्ल्यूएफआई के अधिकारियों से जान से मारने की धमकी मिली थी, क्योंकि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान संघ से हुए विवाद की बात पीएम मोदी को बता दी थी।