June 19, 2025

मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे में घायल, दिल्ली में चल रहा इलाज

n4630461061674017676501a05dc0ba1e6ad50429a4c70588497670a64aed1ed3455292176806ea6e06d960

मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे में घायल, दिल्ली में चल रहा इलाज

मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें घायल अवस्था में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बरेली लौटते वक्त रास्ते में कोहरा ज्यादा था, इसी दौरान उनकी कार एक टैंकर से टकरा गई।

यह हादसा 2 दिन पहले हापुड़ जिले में हुआ था। इस हादसे में प्रोफेसर वसीम बरेलवी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया। उनके साथ एक और शायर अकील नोमानी भी थे। उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।

About Post Author