June 19, 2025

21 वर्षों से फरार ईनामियां बदमाश पकड़ा गया

IMG-20230115-WA0046

21 वर्षों से फरार ईनामियां बदमाश पकड़ा गया

गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर पुलिस ने रविवार को नगदिलपुर करहिया पुलिया से विगत 21 वर्षों से फरार हत्या का आरोपी पांच हजार का ईनामियां हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो किलों छ सौ आठ ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया।
उन्होने बताया कि थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी हमराहियों के साथ नगदीलपुर करहिया पुलिया पर चक्रमण कर रहे थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर कि दिलदारनगर थाना व सुहवल से पुरस्कार घोषित व वांछित अपराधी (अवकल) त्रिलोकपुर निवासी सरल राजभर उर्फ शेषनाथ राजभर जो दो थाना क्षेत्रों में हुई हत्या के मामले में वांछित तथा पांच हजार का ईनामियां बदमाश विगत 21 वर्षों से फरार चल रहा था। वह नगदीलपुर करहिया पुलिया के पास किसी का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो किलो 608 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया सरल राजभर भगंदा टोला भागलपुर थाना चैनपुर जनपद कैमूर ( भभुआ ) बिहार में रह रहा था।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का. मधुरेन्द्र,का. सौरभ यादव,का मृदुल त्रिपाठी,का लखपति राम तथा का. अभिषेक यादव शामिल रहे।

About Post Author