June 19, 2025

स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु की इच्छा से अपना पूरा जीवन मानव मात्र की सेवा में लगा दिया-प्रो0आनंद सिंह

IMG-20230112-WA0021

स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु की इच्छा से अपना पूरा जीवन मानव मात्र की सेवा में लगा दिया-प्रो0आनंद सिंह

सत्यदेव डिग्री कालेज, गाजीपुर में स्वामी विवेका नंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के रूप में मनाया गया।स्वामी विवेका नन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पान्जालि कालेज के सी एम डी प्रो o आनंद सिंह ,और एम डी प्रो o सानंद सिंह ,के द्वारा करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए सी एम डी प्रो o आनंद सिंह ने कहा की स्वामी राम कृष्ण परमहंस जी के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु की इच्छा से मानव मात्र की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया।

 

भारतीय संस्कृति के विश्व पटल पर उत्थान हेतु स्वामी जी ने जो प्रयास शिकागो धर्म सम्मेलन से शुरू किया उसे वह पूरे विश्व के दो बार चक्कर लगा कर पूरा करने का प्रयास किया।उन्होंने मानव मात्र की सेवा के लिए कोलकाता के साथ ही कई जगहों पर रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना कराई।जो आज भी भारत के विभिन्न हिस्सों में सेवा भाव से मानव सेवा में लगे हुए हैं।

उन्होंने छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श जीवन जीने और मानव सेवा में लगने का आह्वान किया।सभा के अंत में उपास्थित छात्रों और प्राध्यापको ,कर्मचारियों ने भी स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। सभा में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय,कालेज के निदेशक अमित सिंह रघुवंशी ,प्राचार्य डा o राम चन्द्र दूबे ,और विद्वान प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

About Post Author