June 19, 2025

स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म को स्थापित करने का काम किया-डा0 विजेन्द्र सिंह

IMG-20230112-WA0016

स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म को स्थापित करने का काम किया-डा0 विजेन्द्र सिंह

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की पहचान दिलाने वाले महान आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह मनाया गया।
सर्वप्रथम अध्यात्मिक गुरु के चित्र पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह एवम् निदेशक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। उनके दिखाए गए पथ का अनुसरण करके वे अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि उठो और जागो, तब तक रुको नहीं, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। उन्होंने संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति एवं अध्यात्म को स्थापित करने का काम किया।

 

कार्यक्रम में डॉ यशपाल सिंह सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव राजेश सिंह विश्वकर्मा प्रसाद अमित सिंह अनु सिंह माया चौहान आदि उपस्थित थे।

About Post Author