विशिष्ट संगठन सेवा सम्मान से डाक्टर राजेश सिंह सम्मानित

विशिष्ट संगठन सेवा सम्मान से डाक्टर राजेश सिंह सम्मानित
दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया शाखा उतर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक 8 जनवरी 2023 को गोरखपुर में हुई,जिसमे पूरे प्रदेश से 10 लोगो को जिन्होंने होमियोपैथी ,संगठन, और सामाजिक कार्यो में अपना सर्वोच्च योगदान दिया है,उनको विशिष्ट संगठन सेवा सम्मान से नवाजा गया।
सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष डा० एस पी सिँह, (वाराणसी),प्रदेश सचिव डा० डी एस सिँह (गोरखपुर ) अन्य प्रदेश पदाधिकारी,राष्ट्रीय पदाधिकारी, और प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आये चिकित्सको की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। डाक्टर राजेश सिंह ने कहा की
पूरे उतर प्रदेश से 10 लोगो में, गाजीपुर से मुझे इस सम्मान के लिए चुना जाना,मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
हमाई प्रदेश नेतृत्व,कार्यकारिणी और निर्णायक मण्डल को मैं ह्रदय से आभार एव धन्यवाद देता हूं। गाजीपुर और पूरे प्रदेश के अपने मित्रों और शुभचिन्तको का भी मेरे प्रति स्नेह और सहयोग रहा, यह सम्मान आपकी बदौलत है, आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। गाजीपुर के लोगों ने डाक्टर राजेश सिंह को बधाई दी है।