सपा के किले में ओमप्रकाश राजभर ने लगाई सेंध, कद्दावर नेता रामललित चौधरी अपने टीम के साथ सुभासपा में शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से बढ़ी दूरियों और वैचारिक मतभेद के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बस्ती जिले से सपा के पूर्व विधायक कद्दावर नेता राम ललित चौधरी को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। चौधरी को पार्टी में शामिल कराने के साथ ही राजभर ने उन्हें संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी भी तत्काल देने का काम किया। बस्ती में प्रेसवार्ता कर सुभासपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राम ललित चौधरी ने कहा कि वह आजीवन सुभासपा के लिए काम करते रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और उनकी टीम ने उनका साथ दिया। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। ओम प्रकाश राजभर का मानना है कि राम ललित चौधरी के पार्टी ज्वाइन करने से बस्ती और गोरखपुर मंडल में उनकी पार्टी और मजबूत होगी। अति पिछड़ों को उनका हक दिलाने के लिए पार्टी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को और मजबूती से जनता और शासन सत्ता के बीच रखा जा सकेगा। बता दें कि राम ललित चौधरी सपा से रुधौली से विधायक होने के साथ ही सपा सरकार के समय राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष भी थे। बस्ती और आसपास के जनपदों बड़े राजनेता के रूप में पहचाने जाते हैं।
कद्दावर नेता रामललित चौधरी अपने टीम के साथ सुभासपा में शामिल