June 19, 2025

ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने किया कंबल वितरण

IMG-20230107-WA0013

ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने किया कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने ग्राम सभा फेफना में शनिवार को गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म होता है। इसके लिए समाज के सभी सामर्थ्यवान लोगों को आगे आना चाहिए। यह पुण्य का काम है। कहा कि कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवाओं से गरीब तबका काफी परेशान है। इसके दृष्टिगत विगत् कई दिनों से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। हम जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें कंबल ओढ़ा रहे है। इस अवसर पर शैलेन्द्र वर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, छोटेलाल चौधरी, अम्बुज श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्त, नवीन कुमार गुप्त, किसान बाबा आदि मौजूद रहे।

About Post Author