June 19, 2025

वार्षिकोत्सव समारोह उड़ान 2023 मे छात्र छात्राओ ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो का मन मोहा

IMG-20230106-WA0025

वार्षिकोत्सव समारोह उड़ान 2023 मे छात्र छात्राओ ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो का मन मोहा

गाजीपुर जनपद के के वी के मॉडल स्कूल सिधउत का वार्षिकोत्सव समारोह उड़ान 2023 का शानदार आयोजन हुआ। सर्वप्रथम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, धर्मेंद्र राय, संतोष गुप्ता, प्रबंधक शुभांशु मिश्रा, प्रधानाचार्य बंदना मिश्रा और ग्राम प्रधान कृष्णावती देवी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देशभक्ति थीम पर आधारित नृत्य नाटिका ने जहां लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया तो शहादत की प्रस्तुति ने लोगों की आंखें नम कर दिया।

बालिका भ्रुणहत्या के विरुद्ध बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दिया। महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य नाटिका ने सामाजिक जनजागरण की कोशिश किया। बृजेन्द्र राय ने कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। शिक्षा जीवन के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा किया।


प्रबंधक शुभांशु मिश्रा ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में बच्चों ने जो शानदार प्रस्तुति दी यह विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अमन सिंह, श्यामराज तिवारी, राकेश तिवारी, कृष्णानंद राय, संपूर्णानंद उपाध्याय, संरक्षक कृष्णानंद मिश्रा शशि प्रकाश सिंह, उदल राजभर,राजकुमार सिंह नितीश उपाध्याय, पवन पाण्डेय, अजय राय, अच्छेलाल प्रसाद, चंद्रभान सिंह, धनंजय चौबे सहित अभिभावक और क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

संचालन विद्यालय के छात्र हिमांशु कुमार और सुधा यादव ने किया।

About Post Author