June 18, 2025

ट्रक चालक की हत्या एवं लूट का आरोपी ईनामियां बदमाश गिरफ्तार

IMG-20221231-WA0032

ट्रक चालक की हत्या एवं लूट का आरोपी ईनामियां बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर पुलिस ने शुक्रवार को बिहार नालंदा के खुदागंज थाना के पंचमहल गांव से सरायकेला में सरिया लदा ट्रक चालक हत्या कर लूट के आरोपी 15 हजार का ईनामियां बदमाश को गिरफ्ताार करने में सफलता पायी है।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ ईनामियां श्रवण कुमार उर्फ छोटू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताते है कि 8 जुलाई को सरायकेला से सिरया लदा ट्रक लूटकर चालक की हत्या कर शव को झारखंड के रांची में फेंककर फरार हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने 22 जुलाई को हल्की मुठभेड़ के दौरान विश्वजीत उर्फ भोला गिरफ्तार कर ट्रक मय सरिया के बरामद कर लिया था। इस घटना में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए गहमर पुलिस बिहार पहुंची और 15 हजार के ईनामियां को पकड़ कर ले आई। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी ,निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह ,का. छोटू राय,का. सद्दाम हुसैन ,हेका आशुतोष सिंह तथा का चन्द्रमणि त्रिपाठी रहे।

About Post Author