June 18, 2025

डी एल एस कान्वेंट स्कूल में संस्थापक की मनी पुण्यतिथि

IMG-20221230-WA0044

डी एल एस कान्वेंट स्कूल में संस्थापक की मनी पुण्यतिथि

पौधारोपण एवं गरीबों में किया कंबल वितरण

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के उत्तम पुर में स्थित डी एल एस कान्वेंट स्कूल में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डाक्टर लल्लन सिंह की नौवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व लल्लन सिंह की पत्नी कमलावती देवी, विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर अरविन्द कुमार सिंह, प्राचार्य जितेन्द्र विश्वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से किया। प्रबन्धक डाक्टर अरविन्द सिंह ने कहा की डाक्टर लल्लन सिंह मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज बलिया में अध्यापक से लेकर प्राचार्य तक की भूमिका का निर्वहन सफलता पूर्वक किये‌। सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने कई कार्य किये थे।उनको राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित भी किया गया था।उनका सम्पूर्ण जीवन सादगी एवं उच्च विचारों की श्रंखला था।


कार्यक्रम के मध्य उनके पुत्र बिकास अधिकारी मनोज सिंह, डाक्टर उदय प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रियंका सिंह,के द्वारा पौधारोपण किया गया। जबलपुर मध्य प्रदेश से पधारे एडवान्टा ग्रुप के क्षेत्रीय प्रबंधक नृपेन्द्र कुमार सिंह श्रीमती सुनीता सिंह ने स्वर्गीय लल्लन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अंत में विद्यालय परिवार के सभी छात्र छात्राओं को भोजन एवं उपस्थित गरीब असहाय व्यक्तियों को ठंढ में राहत प्रदान करने के लिए कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में श्याम नारायण सिंह उत्तम पुर, राजेश कुमार सिंह,प्रदीप सिंह,अतुल सिंह,रमेश राय,तेज बहादुर यादव, श्वेता सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

About Post Author