June 18, 2025

Dalai Lama: बिहार पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला का स्केच किया जारी, दलाई लामा की जासूसी का शक, केंद्रीय एजेंसियां सतर्क

n4567648521672302516519b680bd713a4d9201e290ff47961d0f2449c94d727bde848e91316a3e24989f49

Dalai Lama: बिहार पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला का स्केच किया जारी, दलाई लामा की जासूसी का शक, केंद्रीय एजेंसियां सतर्क

बिहार दौरे पर पहुंचे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जान को खतरा बताया गया है। यह खतरा चीन की ओर से है। बिहार पुलिस ने एक जासूस का स्केच भी जारी किया है, जो गया में छिपी है।

दलाई लामा इन दिनों गया में ही हैं।
कौन है जासूस

दलाई लामा की जासूसी के लिए चीन ने अपने एक खतरनाक महिला जासूस को इस बार भेजा है। हालांकि वो पुलिस की नजरों से बच नहीं पाई और उसकी पहचान उजागर हो गई है। बिहार पुलिस ने इस चीनी महिला का स्केच भी जारी किया है। चीनी महिला की पहचान सोंग शियाओलन (वीज़ा संख्या 901BAAB2J, PP संख्या EH2722976) के रूप में की गई है।

दी थी धमकी
कहा गया है कि इसी महिला ने दलाई लामा को धमकी भी दी थी। पुलिस को शक है कि महिला बौद्ध भिक्षु का रूप धारण कर रखी है। वेश बदलकर छुपे होने के कारण महिला अभी तक पुलिस के पकड़ में नहीं आ पाई है। वहीं कोरोना के मामलों के मिलने और दलाई लामा के गया पहुंचने के कारण पुलिस दो मोर्चों पर तैयारियों में जुटी है।
सुरक्षा है सख्त
दलाई लामा के पहुंचने पर हर बार वैसे ही सुरक्षा सख्त रहती है, लेकिन इस बार जासूस के कारण उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। उन्हें इस समय चार स्तर की सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। बिहार पुलिस से लेकर एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां तक उनकी सुरक्षा में जुटी है। बिना चेक किए और पहचान के किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

About Post Author