June 18, 2025

कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई

IMG-20221228-WA0014

कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कर्मवीर सत्यदेव सिंह, सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के संस्थापक, समाजवादी चिंतक, शिक्षा के महामना एवं समाजसेवी थे। उन्होंने सर्वप्रथम गांधी इंटर कॉलेज ढोटारी स्थापना किया। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अपने राजनीतिक गुरु महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम की स्थापना किया। आज डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर, बी एड, बी.टी.सी., बी.पी.एड की कक्षाएं संचालित है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा छात्र-छात्राओं में रचनात्मक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र के प्रति जागृत करने का काम किया जा रहा है।

 


आज सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस में सत्यदेव इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सत्यदेव आईटीआई, मां सावित्री कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जमुना सिंह आईटीआई ,बीएससी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल आदि अनेकों कोर्सेज के माध्यम से पूरे क्षेत्र में शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है।

मां सावित्री कॉलेज आफ फार्मेसी में भी उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में निदेशक प्रमोद सिंह डॉ यश पाल सिंह जंगली प्रसाद पटेल भूपनाथ तिवारी दिनेश चंद श्रीवास्तव विनोद यादव इत्यादि उपस्थित थे

About Post Author