पोस्टर कंपेन “स्प्रेड पीस नॉट वार” का आयोजन

पोस्टर कंपेन “स्प्रेड पीस नॉट वार” का आयोजन
गाजीपुर जनपद के ताज पब्लिक स्कूल, ताजपुर में क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या को एक पोस्टर कंपेन “स्प्रेड पीस नॉट वार” के शीर्षक से आयोजित किया गया। इस पोस्टर के द्वारा बच्चों ने सम्पूर्ण विश्व में युद्ध की जगह शांति की अपील की। विद्यालय के डायरेक्टर डाo मसूद अहमद ने क्रिसमस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि विश्व भर में क्रिसमस मनाया जायेगा परन्तु यूक्रेन इस समय युद्ध के कारण परेशानी से जूझ रहा है वहां हजारों निर्दोष बच्चे,बूढ़े ,महिलाएं और पुरुष को अपनी जान देनी पड़ी है।
युद्ध के कारण रूस और यूक्रेन के अनेक सैनिक मारे गए हैं जिस से कितने बच्चे अनाथ और महिलाएं विधवा हो गई हैं। किसी भी विवाद का हल युद्ध नहीं बल्कि वार्ता है। ताज पब्लिक स्कूल अपने बच्चों के इस पोस्टर कंपेन के द्वारा पूरे विश्व को यह संदेश देना चाहता है कि न सिर्फ़ यूक्रेन बल्कि लेबनान , यमन,सीरिया और अन्य देश भी ऐसी ही अघोषित युद्ध की स्थिति में हैं जहां मासूम बच्चे और जनता अपने घर छोड़ दूसरे देश और कैंप में रहने को मजबूर हैं। इन सभी का कारण युद्ध है जो आधुनिक युग में किसी भी तरह अनुचित है।
तो युद्ध को रोकें और शांति फैलाएं। यही इस क्रिसमस का सब से सुंदर उपहार होगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक। डाo रियाजुद्दीन अंसारी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए विश्व शांति के आह्वाहन के अलावा आने वाले समय में विश्व में शांति स्थापित करने में भारत एक बड़ी भूमिका निभाएगा, ऐसी आशा के साथ उन्होंने सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।