June 19, 2025

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अच्छा कार्य करने वाले 30 किसानों को किया सम्मानित

IMG-20221223-WA0038

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अच्छा कार्य करने वाले 30 किसानों को किया सम्मानित

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केन्द्र पीजी कालेज में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में फीता काटकार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सपना सिंह ने कहा कि किसान मेला हमारे लिए एक उत्तम उत्पादन की सीख है। उन्होने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलाजी योजना के अन्तर्गत किसान मेला भी आयोजित किया गया। जिसमें कृषि एवं अन्य विभाग के उर्वरक, बीज, रसायन, कृषि यन्त्रो तथा मृदा परीक्षण, फसल बीमा, पशु बीमा, यू०पी० डास्प (जैविक खेती) मत्स्य, दुग्ध, उद्यान विभाग, रेशम विभाग के स्टाल लगाये गये थे।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग से बलवन्त कुमार सिंह, गेहूँ उत्पादन में प्रथम पुरस्कार रमाशंकर यादव गेहू उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार, रामलाल राजभर, सरसों उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अच्छेलाल कुशवाहा, सरसों उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार प्रफुल्ल कुमार राय धान उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अजय राय, धान उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार तथा पशु पालन, दुग्ध, पशुपालन डेरी में अच्छा कार्य करने वाले 30 कृषकों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह द्वारा प्रथम पुरस्कार सात हजार रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 5000 का प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। कृषि तथा सम्बन्धित विभाग मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें। चरण सिंह की असली श्रद्धान्जली यही होगी। किसान एफपीओ बनाकर अपना उत्पादन सीधे विदेश भी भेज सकते है। जिला प्रशासन एपीडा के माध्यम से किसानों के उत्पाद की बिक्री के निरंतर प्रयास में रहता है। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से रसायन मुक्त खेती के लिए अपील की उनका कहना है कि गंगा के किनारे के गांव में डास्प द्वारा जैविक खेती कराई जा रही है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी के साथ किसान उपस्थित रहे।

About Post Author