June 19, 2025

Covid-19 : दिल्ली में कोविड-19 के पांच नए केस, एक व्यक्ति की माैत

n4541635021671616919441569bd0db2dae28db4a193c03adba441bebf8568e66fec18224713d8373deba58

Covid-19 : दिल्ली में कोविड-19 के पांच नए केस, एक व्यक्ति की माैत

कोरोना वायरस को लेकर भारत में भी अलर्टनेस बढ़ा दी गई है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली ने बुधवार को पिछले 24 घंटों में पांच कोविड -19 मामलों की सूचना दी।

सरकारी स्वास्थ्य विज्ञप्ति के अनुसार इस दाैरान राजधानी में कोरोना वायरस की वजह से एक माैत भी हुई है। शहर में कोविड पॉजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27 है। पिछले 24 घंटों में आठ कोविड-19 रोगियों के ठीक होने के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या 19,80,555 हो गई है। इसके अलावा होम क्वारंटाइन में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 19 है।

दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26,520 हुई
नए कोविड -19 मामलों के साथ शहर का कुल केसलोड 200,71,02 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,520 है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,642 नए परीक्षण – 1501 आरटी-पीसीआर और 1141 रैपिड एंटीजन किए गए हैं। ऐसे में यहां अब तक कुल 405,700,41 टेस्ट हो गए हैं। इसके अलावा 470 टीके लगाए गए। इसमें 42 पहली खुराक, 131 दूसरी खुराक और 307 बूस्टर खुराक दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार अब तक कुल 3,73,46,397 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े
बतादें कि चीन, जापान, अमेरिका और ब्राजील में कोविड मामलों में अचानक वृद्धि की रिपोर्ट सामने आई है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दाैरान उन्होंने विश्व स्तर पर कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया और कहा हम किसी भी स्थिति का प्रबंधन करने के लिए तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है।

About Post Author