June 19, 2025

हार्टमन इण्टर कालेज में धूमधाम से मना क्रिसमस

IMG-20221221-WA0021

हार्टमन इण्टर कालेज में धूमधाम से मना क्रिसमस

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में बुधवार को क्रिसमस का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गयी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया

इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा कैरल सांग.ग्रुप डांस.बधाई गीत.प्रभु येशु के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा मुस्कान पाण्डेय एवं ज्योति जायसवाल के द्वारा किया गया।


सेंटा क्लॉज के रूप में पंकज कुमार एवं विवेक कुमार के द्वारा छात्र छात्राओं के मध्य आकर कार्यक्रम में चार चांद लगाने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम को प्रवक्ता प्रभाकर मणि त्रिपाठी के द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने विस्तार से प्रभु येशु के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रभु येशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बधाई देते हुवे
कहा की जिसमें चाह.राह समर्पण अनुशासन भक्ति एवं संयम होता है उसे निश्चित रूप से परमात्मा का आशीष मिलता है।वह अपने जीवन में प्रगतिशील रहता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।आपने छात्र छात्राओं को सहज एवं सरल तरीके से सफलता के सूत्र की जानकारी दी।


क्रिसमस के डांस के मध्य सेंटा क्लाज का आगमन हुवा।सभी ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा सभी छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिका एवं स्टाफ को क्रिसमस की बधाई दी गयी।

शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए इसमें भाग लेने वाले छात्र छात्राओं की सराहना की गयी। मध्यान्ह में विशेष रूप से विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए खीर का वितरण किया गया।


इस अवसर पर प्रभाकरमणि त्रिपाठी.सीडी जान ,दिनेश पाठक.अजीत कुमार. महात्मा प्रसाद.राजकुमार राजेश कुशवाहा. अजय कुमार. शुभनरायण यादव.अरविन्द भारती, सत्यप्रकाश. महात्मा प्रसाद.श्री राम.सत्येन्द्र पाण्डेय.स्वर्ण लता.सिस्टर हेलेन, सिस्टर पूनम, मनोज कुमार, राजकुमार विन्द,वीरेन्द्र यादव, अरविन्द राय,अनिल कुमार,पुर्णमासी राम,गुड्डन चौबे,निर्मल राम.समेत सभी शिक्षक.शिक्षिका, कर्मचारी एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

About Post Author