सेंट जांस स्कूल लेढूपुर में क्रिसमस पर्व धूम धाम से सम्पन्न

सेंट जांस स्कूल लेढूपुर में क्रिसमस पर्व धूम धाम से सम्पन्न
सेंट जांस स्कूल लेढूपुर के पवित्र परिसर में विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मानवता के पक्षधर,दीन दुखी एवं असहाय लोगों के प्रति सहानुभूति रखने वाले प्रभु ईशु के जन्म उत्सव को धूम धाम से मनाया।
प्रभु ईशु का जन्म मानवता की रक्षा, शांति एवं प्रेम को समाज में प्रदर्शित करता है।
इस पर्व पर विद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राओं ने प्रभु ईशु के जन्म से संबंधित गीत नृत्य एवं लघु नाटिका प्रस्तुत किया।
कैरोल गीत की संगीतमय प्रस्तुति मनमोहक रही।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की मानवता से श्रेष्ठ कोई धर्म नहीं होता। प्रभु ईशु का जन्म उत्सव क्रिसमस पर्व देशवासियों को यही सन्देश देता है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।