हार्टमन पुर के हास्टल के छात्रों को रंजन सिंह ने भेंट किया कंबल

हार्टमन पुर के हास्टल के छात्रों को रंजन सिंह ने भेंट किया कंबल
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के हार्टमन पुर मिशन के हास्टल के सभी छात्रों को
तनिष्क मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड मुंबई एवं दिल्ली की डायरेक्टर संगीता देवी एवं रंजन सिंह कुशवाहा के द्वारा फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के उपस्थिति में क्रिसमस पर्व से पूर्व कंबल भेंट किया गया और क्रिसमस पर्व की अग्रिम बधाई दी गयी।रंजन सिंह कुशवाहा हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के पूर्व छात्र हैं।वह सदैव विद्यालय के संपर्क में रहते हैं। दिल्ली से सपरिवार अपने गांव बाराचवर ब्लाक अंतर्गत चकफातमा आने के बाद फादर फेलिक्स राज से संपर्क कर छात्रों को कंबल का वितरण किये।फादर फेलिक्स राज के द्वारा रंजन सिंह कुशवाहा के इस कार्य की सराहना की गयी।सभी छात्रों के द्वारा भी रंजन सिंह कुशवाहा एवं उनकी पत्नी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।रंजन सिंह ने फादर फेलिक्स राज से भविष्य में भी छात्रों के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।