समाजसेवी पूर्व प्रधानाध्यापक मोती सिंह यादव का निधन

समाजसेवी पूर्व प्रधानाध्यापक मोती सिंह यादव का निधन

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी समाज सेवी पूर्व प्रधानाध्यापक मोती सिंह यादव का शनिवार को शाम सात बजे निधन हो गया।यह समाचार मिलते ही गांव एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।स्व0 मोती सिंह यादव का जन्म 1 जनवरी 1941 को हुआ था।आपके तीन पुत्र एवं एक पुत्री है।बड़े पुत्र श्रीराम यादव अवकाश प्राप्त सब इंस्पेक्टर,हरे राम यादव प्रधान एवं सियाराम सिंह यादव सबसे छोटे पुत्र हैं। जानकारी मिलते ही रविवार को सुबह क्षेत्र के लोग विशुनपुरा पहुंच कर स्व मोती सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों से शोक संवेदना प्रकट किये।

 

रविवार को शव यात्रा विशुनपुरा से चलकर सुल्तानपुर गंगा तट पर पहुंची।शव यात्रा में गांव एवं क्षेत्र के लोग शामिल हुए। मुखाग्नि छोटे पुत्र सियाराम सिंह यादव के द्वारा दी गयी है।स्व0 मोती सिंह यादव के पौत्र सत्येन्द्र यादव सपा के वरिष्ठ युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि हैं।

 

शव यात्रा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य राम सागर यादव,पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव. गोलू यादव.करीमुद्दीनपुर ग्राम प्रधान पति मोहम्मद अलीम.प्रधान प्रतिनिधि करीमुद्दीनपुर फैयाज अहमद,पिंकू प्रधान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव. अखिलेश. नीरज. लालू. अजित. उपेंद्र पंकज.जीतेन्द्र. हरिकेश प्रधान.राहुल प्रधान.पूर्व प्रधान पंकज यादव पकड़ी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर, ग्राम प्रधान बिशनपुरा अरविंद यादव, पूर्व प्रधान दहीं राम,
कानपुर ग्राम प्रधान सुभाष पासवान.समेत ढेर सारे लोग शामिल रहे।

About Post Author