June 19, 2025

एसआई के उपस्थिति मे महिला आरक्षी ने छात्राओं को किया जागरूक

IMG-20221218-WA0035

एसआई के उपस्थिति मे महिला आरक्षी ने छात्राओं को किया जागरूक

गाजीपुर-शादियाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत मां दुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल सराय मनिकराज बडनपुर गाजीपुर में पुलिस उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे की मौजूदगी में महिला आरक्षी सोनी ने छात्राओं को महिला हैल्प डेस्क व टोल फ्री नंबरो की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित छात्राओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन- 1076, साइबर हेल्प लाइन-1930 के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते कोई मनचला उन्हें परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे और टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें।इस मौके पर उपस्थित रुस्तम खान,आनंद सिंह,ओमप्रकाश,महिला आरक्षी सोनी ने जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया।बता दें कि इन दिनों महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस ने गांव-गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिये जागरूक कर रही है।विद्यालय प्रबन्धक रामजी सिंह यादव ने शासन द्वारा संचालित महिला हैल्प डेस्क द्वारा छात्राओं को दी गई जानकारी को सराहना की और कहा कि महिलाओं के लिए बने इन टोल फ्री नंबरो से ये अपनी शिकायत निःसंकोच कर सकेगी।स्कूल संचालक अजीत यादव ने पुलिस प्रशासन से आये सभी का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार यादव, रूपचंद्र यादव,डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप,शंभू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About Post Author