पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मां कष्टहरणी धाम में किया दर्शन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मां कष्टहरणी धाम में किया दर्शन
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी धाम में शनिवार को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने दर्शन पूजन किया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह जब भी इधर आते हैं तो मां कष्टहरणी के दरबार में अपनी हाजिरी अवश्य लगाते हैं।
ओपी सिंह ने पूजन के बाद मां कष्टहरणी को शीत काल के मौसम में गर्म शाल खुद अपने हाथ से समर्पित किया।
पूजन मां कष्टहरणी धाम के पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न कराया गया।
पूजनोपरांत पुजारी के द्वारा ओमप्रकाश सिंह एवं उनके साथ उपस्थित लोगों को मां की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।इस मौके पर किशुनदेव उपाध्याय,विकास राय पत्रकार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।