प्रोफेसर आनन्द सिंह के काव्य ग्रन्थ अथर्वा को मिला अटल बिहारी वाजपेयी कविता पुरस्कार

प्रोफेसर आनन्द सिंह के काव्य ग्रन्थ अथर्वा को मिला अटल बिहारी वाजपेयी कविता पुरस्कार
गाजीपुर जनपद के चर्चित शिक्षण संस्थान सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के सी एम डी प्रोफेसर आनन्द सिंह के काव्य ग्रन्थ अथर्वा को साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल के द्वारा अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी कविता पुरस्कार वर्ष 2021से सम्मानित किये जाने की सूचना मिलने पर गाजीपुर जनपद में प्रशन्नता का माहौल है।
प्रोफेसर आनन्द सिंह के काव्य ग्रन्थ अथर्वा के लिए मिले सम्मान पर गीता गुरू कुल फाउण्डेशन मिशीगन अमेरिका के संस्थापक योगी आनंद,एल जी जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा,महामण्डलेश्वर भवानी नन्दन यति जी महाराज,जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर हरिकेश सिंह,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह, दिग्विजय उपाध्याय,अमित कुमार सिंह रघुवंशी, डाक्टर विजेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह पप्पू समेत ढेर सारे लोगों ने शुभकामनाएं दी है।