June 19, 2025

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के कार्यकाल को मिला 14 महीनों का विस्तार, अब 2024 तक रहेंगे विदेश सचिव

n4465379521669691774875df0fd30ce3fc7125e733536aa10eff69970a39dc75632b5f1beca5c5c3fe1244

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के कार्यकाल को मिला 14 महीनों का विस्तार, अब 2024 तक रहेंगे विदेश सचिव

विदेश सचिव विनय कुमार क्वात्रा अप्रैल, 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे। सोमवार को केंद्र सरकार ने उनको 14 महीनों का सेवा विस्तार दे दिया है।

क्वात्रा को अप्रैल, 2022 में विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि, उस समय सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में यह नहीं बताया गया था कि क्वात्रा के कितने समय के लिए विदेश सचिव बनाया गया है।
नियुक्त संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति की तरफ से जारी नई अधिसूचना में बताया गया है कि क्वात्रा का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त हो रहा था लेकिन अब उनकी सेवा का विस्तार 30 अप्रैल, 2024 तक के लिए किया जा रहा है। इस तरह से देखा जाए तो मौजूदा सरकार के संपूर्ण कार्यकाल के लिए विनय क्वात्रा देश के विदेश सचिव बने रहेंगे। वर्ष 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी क्वात्रा विदेश सचिव बनने से पहले नेपाल में भारत के राजदूत रहे हैं।

About Post Author