June 19, 2025

पर्यावरण संरक्षण को समर्पित प्रतिमा का फादर फेलिक्स राज ने किया अनावरण

IMG-20221124-WA0008

पर्यावरण संरक्षण को समर्पित प्रतिमा का फादर फेलिक्स राज ने किया अनावरण

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के हार्टमन इण्टर कालेज हार्ट मन पुर में पर्यावरण संरक्षण की अपील करती प्रतिमा का पट्ट अनावरण फादर फेलिक्स राज प्रधानाचार्य हार्ट मन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के द्वारा किया गया।फादर फेलिक्स राज ने इस अवसर पर बताया की
हम सभी पर्यावरण से घिरे हुए हैं। पेड़-पौधे, जीव जंतु, पंछी, नदी, पहाड़, पर्वत, झरने इत्यादि सभी पर्यावरण है। मनुष्य तथा सभी जीव जंतुओं का पर्यावरण से बहुत ही घनिष्ट संबंध है और हमेशा रहेगा। पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर ही मनुष्य इस धरती पर अपने अस्तित्व को बनाए रख सकता है।

पर्यावरण और प्रकृति की सुंदरता मनुष्य को हर्षोउल्लासित कर देती है, मनुष्य में उत्साह का संचार होता है। प्रकृति के बीच मनुष्य अपने आप को बहुत शांत और स्वस्थ अनुभव करता है। लेकिन दिन प्रतिदिन मनुष्य अपनी तरह तरह के गतिविधियों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। जिससे धीरे-धीरे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ते जा रहा है, जिसका बुरा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ रहा है।

 

इस प्रतिमा के निर्माण के पीछे मेरा यही उद्देश्य रहा है की इस विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं यहां आने वाले सभी लोग इस प्रतिमा को देख कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा की बगैर अत्यंत आवश्यकता के पौधों को काटना या नुकसान पहुंचाना बंद करें। अत्यंत आवश्यक होने पर एक बृक्ष के बदले कम से कम पांच पौधे का रोपण कर उन्हें संरक्षण प्रदान कर उन्हें बृक्ष बनाने में सहयोग प्रदान करें।

फादर फेलिक्स राज ने कहा की हम अभी भी इस तरफ ध्यान नहीं दिये और यदि ऐसे ही चलता रहा तो वह समय दूर नहीं जब मनुष्य और सभी जीव जंतुओं का अस्तित्व इस धरती से खत्म हो जाएगा। जिस कारण अभी से ही हर मनुष्य को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय हो जाना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार एवं हार्टमन इण्टर कालेज के अभिभावक संघ के अध्यक्ष बिकास राय ने फादर फेलिक्स राज को इस प्रेरणादायक प्रतिमा के निर्माण कराने के लिए बधाई दी है।

About Post Author