शानदार ढंग से मना विद्यालय का 75 वां स्थापना दिवस

शानदार ढंग से मना विद्यालय का 75 वां स्थापना दिवस
गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक क्षेत्र में स्थित हार्ट मन इण्टर कालेज हार्टमन पुर गाजीपुर का स्थापना की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डा0 यूजीन जोसफ,पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व शिक्षा सचिव फादर अगस्टिन,पूर्व प्रधानाचार्य फादर पी एम जोसफ,फादर पी विक्टर पूर्व प्रधानाचार्य हार्ट मन पुर एवं वर्तमान प्रधानाचार्य सेण्ट जान्स स्कूल सिद्दिकपुर, सिस्टर श्रृति प्रोवेन्शियल सुपिरियर वाराणसी धर्म प्रान्त के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उपस्थित पूर्व छात्रो के द्वारा भी कुल 75 दीप प्रज्वलित किया गया विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सभी अतिथियों का तिलक एवं वैज लगा कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा पौधा, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया।
सभी पूर्व प्रधानाचार्य का मंच पर धर्माध्यक्ष डा0 यूजीन जोसफ एवं प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
प्रार्थना नृत्य मन का दीप जले जीवन में की प्रस्तुति के बाद शिक्षक सी डी जान के द्वारा स्वागत के दो शब्द में उपस्थित सभी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जुबली आई है, जुबली आई है,75 वर्षो की तपस्या की खुबसूरत प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार ब्यक्त किया।
“उन्होंने पौधारोपण के साथ साथ जल संरक्षण पर भी ध्यान देने की बात कही।सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने विद्यालय के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।”
“विद्यालय के पूर्व छात्र डा0 सुभाष चन्द्र यादव,सरलेश यादव वैज्ञानिक,संजीव त्यागी शिक्षक के द्वारा अपना अनुभव मंच से ब्यक्त किया गया।”
कार्यक्रम में धर्माध्यक्ष डा0 यूजीन जोसफ के द्वारा हार्ट मन पुर में प्रस्तावित प्रायमरी ब्लाक के लिए जुबली मेमोरियल ब्लाक का शिलान्यास किया गया।
अपने संबोधन में उन्होंने कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति के लिए सभी की सराहना की और सभी के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा की हम आगे भी निरंतर इससे भी अच्छा समाज के लिए कार्य करेंगे।
हमारा प्रयास रहेगा की शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सभी गंभीर होकर कार्य कर इस क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर साक्षरता में सबसे आगे पहुंचने में सफल हो।
फादर फेलिक्स राज के द्वारा सभी के प्रति मंच से आभार ब्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र सरलेश यादव वैज्ञानिक के सौजन्य से वोर्ड परिक्षा में सबसे अच्छा अंक प्राप्त करने वाले छात्र को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं3000 नकद दिया गया।
विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को भी स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र एवं 2000 रूपए नकद का पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम में हार्ट मन इण्टर कालेज हार्ट मन पुर के पूर्व छात्रों के द्वारा पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व शिक्षा सचिव फादर अगस्टिन डिसूजा के नाम पर पुस्तकालय निर्माण की घोषणा की गयी।
पूर्व छात्र आर ई एस यादव के सौजन्य से प्राप्त सर्वोत्तम छात्र छात्रा 22-23 का पुरस्कार शुभम कुशवाहा 12ब एवं कल्पना गिरी 12 अ को विशप वाराणसी डा0 यूजीन जोसफ,फादर अगस्टिन,फादर फेलिक्स राज के द्वारा सायकिल प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में फादर जान अब्राहम विकार जनरल,फादर डेविड प्रबन्धक हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर,फादर अगस्टिन डिसूजा पूर्व प्रधानाचार्य,फादर पी एम जोसफ पूर्व प्रधानाचार्य हार्टमन पुर,फादर पी विक्टर पूर्व प्रधानाचार्य हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर, वर्तमान में प्रधानाचार्य सेण्ट जान्स स्कूल सिद्दिकपुर जौनपुर, फादर सुसाइराज प्रधानाचार्य सेंट जान्स लेढुपुर,फादर गुरू संतराज प्रधानाचार्य वी एल डब्ल्यू वाराणसी,फादर आनंद प्रधानाचार्य सेण्ट जान्स गाजीपुर,फादर मैथ्यू कयानी डीन बलिया,फादर अजय डीन गाजीपुर,फादर जूलियन डायरेक्टर सोशल वर्क वाराणसी,फादर सेबास्टियन डायरेक्टर आफ वायविल अपास्लेट वाराणसी, सिस्टर अल्फोंसा प्रधानाचार्य लूर्दस बालिका इंटर कालेज गाजीपुर, सिस्टर श्रृति प्रोवेन्शियल सुपिरियर वाराणसी, सिस्टर मेरी जान प्रिंसिपल होलीक्रॉस बलिया, वंदना सिसौडिया प्रिंसिपल कास्टे ब्रीज बलिया,फादर सेंगोल पल्ली पुरोहित रसुलपुर,फादर अमलदास प्रिंसिपल फ्रांशिशपुर,फादर सुरेन्द्र लकड़ा प्रिंसिपल जमुना,फादर सुशील तिर्की पल्ली पुरोहित कुर्सी,फादर जान मसीह सोशल वर्क राघव पुर,फादर राजेश मसीह पल्ली पुरोहित वीरा भांटी,फादर जोबी जान प्रधानाचार्य बीरा भांटी,फादर साइमन पल्ली पुरोहित रघुबरगंज,फादर दिलीप पल्ली पुरोहित मरिया बाद,फादर सोनेलाल प्रिंसिपल मरिया बाद,सुरेश अगस्टिन पल्ली पुरोहित परजीपार,फादर प्रेम ताजोपुर,फादर क्रीस्त राज प्रिंसिपल अमरवाणी ताजोपुर,फादर अमल राज पल्ली पुरोहित सिकन्दर पुर,फादर मुकुल बड़ा पल्ली पुरोहित बलिया,फादर बिमलन सेंट मेरीस हास्पीटल बाराणसी,फादर सन्तोंष एम एस एफ वाराणसी, सिस्टर अमला प्रिंसिपल बैजलपुर,प्रमिला वागियम, सिस्टर सुपिरियर सेल्वी हार्टमनपुर,फादर प्रकाश डिक्का पल्ली पुरोहित हार्टमन पुर, संजीता,जोस्पिन,अमिलता,जय श्री एस आर ए,ब्लाक प्रमुख बाराचवर बृजेन्द्र सिंह, सत्यदेव राय,अखिलेश राय, डाक्टर बिजेंद्र सिंह, हिमांशु राय, देवेन्द्र सिंह देवा, यशवंत सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय,पं श्याम राज तिवारी, कृष्णा नन्द राय,रविदेव गिरी,राजेश राय डब्लू,दिनेश राय गुड्डू,डाक्टर मसूद अहमद डायरेक्टर ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर मोहम्मद फैयाज प्रधान प्रतिनिधि करीमुद्दीनपुर,देवनाथ यादव,श्री भगवान सिंह यादव,लक्ष्मण राय, धर्मचंद राम,ए के सिंह,राजेश कुशवाहा,शुभ नारायण यादव,अनिल मिश्रा, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, सत्येन्द्र पाण्डेय,सत्य प्रकाश, राजकुमार, महात्मा प्रसाद,दिनेश पाठक,उदय कुमार,अजय कुमार,स्वर्ण लता, सिस्टर हेलेन, समेत सभी शिक्षक शिक्षिका स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।