June 20, 2025

डीएम आर्यका अखौरी ने कंप्यूटर आपरेटर को हटाया

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद के कक्षों का आरक्षण सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसकी जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की भृकुटी तन गई। उन्होंने नगर पालिका के सेवा प्रदाता कम्प्यूटर आपरेटर को कार्य से हटा दिया। डीएम ने अन्य कर्मचारियों को नियानुसार कार्य करने की चेतावनी दिया। जिलाधिकारी के इस कार्यवाही के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
मालूम हो कि वर्तमान समय में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया चल रही है। इसके क्रम में नगर पालिका परिषद के स्तर से आरक्षण नियमावली एवं नगर पालिका अधिनियम के प्राविधानों के आधार पर कक्षों का आरक्षण कर जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित किया गया था, लेकिन कक्षों के आरक्षण संबंधी सूचना प्रकाशन के लिए शासन से अनुमति के पूर्व ही नगर पालिका परिषद के कक्षों का आरक्षण सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। तत्पश्चात जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त कक्षों के आरक्षण बिना उच्च स्तर के अनुमति के सोशल मीडिया में वायरल होने की जांच की गई। जांच में नगर पालिका के सेवा प्रदाता कम्प्यूटर आपरेटर अनिकेत पटेल द्वारा बिना उच्च स्तर के अनुमति के पालिका के अन्य कर्मचारियों को प्रेषित किया जाना पाया गया, जो कि वायरल होने का प्रथम दृष्टया कारण था। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सेवा प्रदाता कम्प्यूटर आपरेटर कार्य से हटा दिया। उन्होंने पालिका के समस्त कर्मचारियो को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में विभाग से संबंधित नियमानुसार गोपनीय रखने वाले प्रकरणों को बिना सक्षम स्तर की अनुमति के यदि गोपनीयता भंग की जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। डीएम के इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

About Post Author