June 20, 2025

हौसला बुलंद बदमाशो ने एसआई को गोली मार लूटी पिस्टल और पर्स

IMG-20221108-WA0049(1)

हौसला बुलंद बदमाशो ने एसआई को गोली मार लूटी पिस्टल और पर्स

वाराणसी: वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में हौसला बुलंद बदमाशो ने एक दरोगा को गोली मार कर उसकी पिस्टल, मोबाइल और पर्स लूट लिया है। मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दरोगा को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सक सीने में लगी गोली निकालने का प्रयास कर रहे है। स्वास्थ्य की स्थिति की अभी जानकारी नही मिल पा रही है।

घटना के सम्बन्ध में मिल रही जानकारी के अनुसार लक्सा थाने पर तैनात दरोगा अजय यादव रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित जगतपुर नाहर के पास से गुज़र रहे थे, उसी समय अजय यादव को तीन बदमाशो ने घेर लिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। घटना को अंजाम देकर तीनो बदमाश दरोगा की पिस्टल, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए।

घटना की सुचना पर मिलते ही विभाग में हडकंप मचा गया है। पुरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। हर एक की तलाशी और रोक टोक जारी है। घटना स्थल पर एडिशनल सीपी ग्रामीण ने भी जाकर मौके का मुआयना किया साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी समाचार लिखे जाने तक मौके पर पहुच चुकी है। समाचार लिखे जाते समय घायल एसआई की स्थिति स्थित है और आपरेशन द्वारा गोली निकाल दी गई है। ‘

मौके पर कई उच्चाधिकारियों के आने का समाचार प्राप्त हो रहा है। बताते चले कि दरोगा अजय यादव 2015 बैच के एसआई है और वर्त्तमान समय में लक्सा थाने पर पोस्टेड है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। मिल रहे समाचारों के अनुसार पुलिस की कई टीमे घटना स्थल पर मौजूद है।

About Post Author