श्री राम कथा अमृत वर्षा के शुभ उपलक्ष्य में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

श्री राम कथा अमृत वर्षा के शुभ उपलक्ष्य में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
गाजीपुर जनपद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर से आज श्री राम कथा अमृत वर्षा के शुभ उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।
यह कलश यात्रा माता महाकाली मंदिर होते हुए कोटिया चट्टी नवापुरा मोड़ गंज मंगल बाजार फाटक होते हुए विट्ठल चौराहा होते हुए सलेमपुर मोड़ से कलर्स भरकर माता महाकाली मंदिर परिसर पर वापस लौटी।
सभी श्रद्धालु भक्तों ने माता रानी के दरबार में आए कलश यात्रा में हाथी घोड़े बैंड बाजा राम जानकी सीता की झांकी हनुमान जी की प्रतिमा दुर्गा मां की प्रतिमा भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकी के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया।
माता महाकाली के दरबार में 6 नवंबर से साध्वी साधना जी के मुखारविंद से राम कथा का आयोजन किया गया है। राम कथा नित्य शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:08 बजे तक आयोजित किया जाएगा।