बेंगलुरु से आये तीर्थयात्री की सिंधिया घाट पर गंगा में डूबने से मौत

बेंगलुरु से आये तीर्थयात्री की सिंधिया घाट पर गंगा में डूबने से मौत
वाराणसी। बेंगलुरु से काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए परिवार के साथ आए चक्रपाणि की शुक्रवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा की कार्रवाई कराई।
बताया जाता है कि बेंगलुरु के मोनी अप्पा के करीब 45 वर्षीय पुत्र चक्रपाणि चक्रपाणि परिवार और आसपास के लोगों के साथ दोपहर सवा 12 बजे काशी पहुंचे। इसके बाद गंगा स्नान के लिए परिवार सिंधिया घाट पहुंचा। सभी सीढ़ियों पर ही स्नान कर रहे थे। चक्रपाणि को गहराई का पता नही था।
सीढ़ी से उतरते समय पैर फिसला और गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। यह देख परिजनों ने शोर मचाया। जबतक आसपास के लोग और गोताखोर पहुंचते चक्रपाणि डूब चुके थे। इसके बाद गोताखोरों ने उनकी तलाश की। करीब आधा घंटा बाद शव बरामद हुआ। गोताखोरों व परिवार के लोगों ने जीवित होने की उम्मीद में प्राथमिक उचार करने की कोशिश की लेकिन प्राण पखेरू उड़ चुके थे। चक्रपाणि की लाश देखते ही परिवारवाले बिलखने लगे।