भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं पूजा भट्ट, राहुल गांधी के साथ 10 किलोमीटर चलीं पैदल

भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं पूजा भट्ट, राहुल गांधी के साथ 10 किलोमीटर चलीं पैदल
राहुल हुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हैदराबाद पहुंच चुकी है। जहां 2 नवंबर को एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें उन्हें राहुल गांधी के साथ पैदल चलते देखा जा सकता है। वो कांग्रेस के अन्य सदस्यों से हाथ मिलाते हुई भी दिखीं। पूजा भट्ट कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।
पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा गया- “हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है, हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।”
भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। सभी राज्यों से गुजरने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।