देव दीपावली की तैयारी को लेकर हुई बैठक, नहीं आएंगी राष्ट्रपति

देव दीपावली की तैयारी को लेकर हुई बैठक, नहीं आएंगी राष्ट्रपति
वाराणसी। देव दीपावली पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू नहीं आएंगी। इसके साथ ही उस दिन जिले में किसी और वीवीआईपी का आगमन नहीं है। इससे प्रशासनिक महकमा भी राहत में है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पहले देव दीपावली के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के काशी आने की प्राथमिक सूचना भी आई थी। इसके बाद से स्थानीय स्तर पर पुलिस, जिला प्रशासन सहित अन्य जगहों पर इसको लेकर तैयारियां भी चल रही थी।
कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारी बैठक में यह भी कहा कि नावों पर क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाई जाएं। ओवर लोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि नावों को किसी भी बच्चे से न चलवाया जाएं। अन्यथा नाव मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।बैठक में पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि सुगम यातायात के लिए किसी भी वाहन को घाट से पांच सौ मीटर पहले ही रोका जाएगा। गलियों में लाईट की पूरी व्यवस्था रहेगी। गलियों में कोई भी आवारा पशु घूमते न मिले, ऐसी व्यवस्था की जाए।