June 22, 2025

घर पर मनीप्लांट लगाने से पहले बरते ये सावधानियां

IMG-20221030-WA0022

घर पर मनीप्लांट लगाने से पहले बरते ये सावधानियां

वास्तु शास्त्र में न सिर्फ दिशाओं के आधार पर कार्य किया जाता है बल्कि पेड़-पौधों का भी इसमें बड़ा महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कई ऐसे पौधों के बारे बताया गया है, जिनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। जैसा कि इस पौधे के नाम से ही समझ आता है,  इस पौधे को घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नहीं होती। हालांकि, ये पौधा तभी फलदायी होता है, जब इसे वास्तु के नियमों के अनुसार लगाया जाता है।  सुख-समृद्धि और आर्थिक तंगी से बचने के लिए इस पौधे को लगाया जाता है। लेकिन घर में मनीप्लांट रखने से पहले कुछ बातों का जान लेना जरूरी होता है। मनीप्लांट का पौधा घर में लगाने से पहले कुछ सावधानियां  बरतनी  बेहद आवश्यक है। आइए जानें…

उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें मनीप्लांट

यदि आप घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो भूलकर भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मनीप्लांट न रखें। कहते हैं कि इस दिशा में मनीप्लांट लगाने से व्यक्ति कर्ज तले दब जाता है। दइसलिए इस पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

बेल को जमीन पर न फैलने दें

चूंकि मनीप्लांट बेल है और यह तेजी से बढ़ती  है। इसलिए इस पौधे को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। बल्कि रस्सी या लकड़ी या छड़ की मदद से इसे ऊपर बढ़ने की दिशा में रख सकते हैं। जमीन पर फैलने से आर्थिक तंगी आती है।

मनीप्लांट को सूखने न दें

वास्तु के अनुसार, यदि घर में रखा मनीप्लांट सूख रहा है तो यह दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। सूखा हुआ मनीप्लांट घर की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर इसके पत्ते सूखने लगे तो उन्हें हटा देना चाहिए।

शत्रु ग्रहों के पौधों के साथ न रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट शुक्र ग्रह का पौधा है इसलिए इसे शुक्र ग्रह के शत्रु ग्रहों के पौधों के समीप नहीं रखना चाहिए। जैसे मंगल और सूर्य का पौधा गुड़हल, चंद्र का पौधा हरसिंगार। इनके समीप मनी प्‍लांट को नही रखना चाहिए।

About Post Author