चन्द्रशेखर फाउंडेशन द्वारा कोरोना से मुक्ति,जनकल्याण एवं बच्चों के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया

वाराणसी के रविन्द्रपुरी कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यलय में चंद्रशेखर फाउंडेशन द्वारा सावन माह में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।रुद्राभिषेक संकल्प में चंद्रशेखर फाउंडेशन के पदाधिकारियो ने कोरोना से मुक्ति एवम सम्पूर्ण भारत के कल्याण हेतु पर्यावरण की रक्षा हेतु जिन जिन बच्चो ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण किया उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित अरूण पांडेय ने कहा कि कोरोना संकट से सम्पूर्ण देश की आर्थिक एवं सामाजिक क्षति हुई है, जिसकी भरपाई एवम देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए आज रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है।
रुद्राभिषेक में शत्रुध्न सिंह सनी ने कहा देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा समाज मे व्याप्त कुरीतियों और देशवाशियो के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए चंद्रशेखर फाउंडेशन के द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
चंद्रशेखर फाउंडेशन के किशल्य मिश्रा एवम चंद्रशेखर फाउंडेशन के लोग हरेक पदाधिकारी देश, समाज, प्रकृति की सेवा में अनवरत कार्य कर रहे है। मै अपने तरफ से सभी पदाधिकारियों का ह्रदय से आभार प्रकट कर रहा हूँ।
रुद्राभिषेक में आये हुए सम्मानित जनों का चंद्रशेखर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने स्वागत और अभिनंदन किया। श्री सिंह ने कहा कि आज भारत कोरोना संकट से जूझ रहा है आज देश के सामने विकट स्थिति खड़ी हुई है, इससे निजात दिलाने के लिए सम्पूर्ण सम्मानित देशवाशियो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए, देश की शांति एवं समृद्धि के लिए जिन जिन बच्चो ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण किया उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिये चंद्रशेखर फाउंडेशन आज रुद्राभिषेक का आयोजन किया है। मै आप सभी का दिल से आभार प्रकट करता हूं। रूद्राभिषेक में मुख्य रूप से पंकज पाठक , सूर्य देव पांडेय बाबुल , नित्या राय जी, शिवम अनुपम सिंह, योगी आलोक नाथ. पंकज गौतम. अवनीश पांडेय इत्यादि लोग शामिल रहे।
