भाजपा नेता स्व०अविनाश कुमार सिंह गरीबो मजलूमो किसानो के मसीहा थे–विरेन्द्र सिंह मस्त

भाजपा नेता स्व०अविनाश कुमार सिंह गरीबो मजलूमो किसानो के मसीहा थे–विरेन्द्र सिंह मस्त
ब्लाक मुख्यालय पर किसान मेला का भी हुआ आयोजन
किसान मेले मे सासंद के द्वारा किसानो मे मसूर के मिनी किट का हुआ वितरण.
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार के दिन भाजपा नेता स्व०अविनाश कुमार सिंह की18वीं पुण्यतिथि एवं किसान मेले का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बलिया सासंद विरेन्द्र सिंह मस्त रहे।सर्व प्रथम उन्होने स्व०सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्बाजलि दिया।तथा अपने सम्बोधन मे कहा की इस दुनिया से इंसान के चले जाने के बाद लोग उनके द्वारा किये गये कार्यो को याद कर नमन करते है।स्व०सिंह के अन्दर गरीबो मजलूमो किसानो के प्रति जरूर आदर भाव रहा होगा तभी उनके नाम पर श्रद्धांजलि देने वालो की भीड़ लगी है।उन्होने आगे कहा कि आज कृषि विभाग की तरफ से किसान मेला आयोजित हुआ है।ताकि किसान भाईयो को नई तकनीकी अपनाकर खेती कर अपनी आय दोगुना कर सके।उन्होने कहा कि जब हम पहली बार सन1991मे सासंद बनकर लोकसभा मे पहुंचे तो किसानो की समस्याओं को उठाता था तो विपक्ष मेरी बातो पर चुटकी लेता था।आज विपक्ष भी गाय गोबर और किसानों की खुब चर्चा कर रहा है।केन्द्र मे जब नरेन्द्र भाई मोदी की अगुवाई वाली सरकार बनी तो मैने सबसे पहले किसान निधि का प्रस्ताव दिया और कैबिनेट मे मेरा दिया हुआ प्रस्ताव पारित हुआ तभी से किसानो को किसान निधि बिना भेद भाव का मिलना शुरू हो गया।अब किसान निधि की दोगुनी राशि बहुत जल्द मिलना शुरू हो जायेगी।कार्यक्रम को पुर्व विधायक कालीचरन राजभर,वरिष्ठ भाजपा नेता विजयशंकर राय भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी सहित सहित कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने भी सम्बोधित किया।
किसानो मे कृषि विभाग की तरफ से मसूर की मिनी किट का वितरण सासंद के द्बारा किया गया।इस दौरान कृष्णानन्द राय,नथुनी सिंह सम्पूर्णानन्द उपाध्याय,श्रीप्रकाश राय,विनोद राय,अमरेश सिंह,राजकमल सिंह,बिपिन बिहारी सिंह टुनटुन,ओमप्रकाश राय,मनोज सिंह,कृपाशंकर दास गोविंद राय,देवेन्द्र सिंह ,अमरनाथ राजभर,मारकण्डेय सिंह,ओमप्रकाश कुशबाहा,हिमाशू राय,देवा सिंह,प्रसून सिंह भोला,खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा,शिवजी सिंह,दीपक सिंह,रोहित सिंह राजेश सिंह,विजयनारायण शर्मा,नागा सिंह गुडडू सिंह,कमलेश यादव,सहित हजारो की सख्या मे किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिवास सिंह ने किया।