June 25, 2025

दुःख निवारिका मां मरियम की तीर्थ यात्रा 1एवं 2 अक्टूबर को

IMG-20220919-WA0022

दुःख निवारिका मां मरियम की तीर्थ यात्रा 1एवं 2 अक्टूबर को

गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक के हार्टमन पुर मिशन में दुःख निवारिका मां मरियम की तीर्थ यात्रा के संदर्भ मे हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के प्रिंसिपल फादर फेलिक्स राज ने बताया की तीर्थ यात्रा का शुभारंभ 22 सितम्बर बृहस्पति वार को सायं 3 बजे फादर जान अब्राहम के द्वारा झंडात्तोलन से किया जायेगा।23 से 30 सितम्बर तक नित्य सायं 4 बजे से रोजरी.नोविना.प्रार्थना और पवित्र मिस्सा का आयोजन।

30 सितम्बर शुक्रवार को धर्माध्यक्ष यूजीन जोसेफ के द्वारा रोजरी.नोविना. प्रार्थना पवित्र मिस्सा एवं तेल एवं जल की आशीष सायं 4 बजे से।

1अक्टूबर शनिवार को सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन.11 बजे से भजन किर्तन.उपदेश 4 बजे.चंगाई प्रार्थना 6 बजे सायं.पाप स्वीकार संस्कार 6 बजे।परम प्रसाद की आराधना 9 से 10 रात्रि।अखण्ड भजन किर्तन 10 बजे रात्रि से 5 बजे सुबह तक सभी भक्त गणों के द्वारा किया जायेगा।

2 अक्टूबर रविवार को प्रभात वंदना 6/30 बजे प्रातः.भजन किर्तन प्रातः 7/30 बजे।जुलूस रोजरी 8/30 बजे प्रातः सभी भक्त गण के द्वारा।पवित्र मिस्सा बलिदान 10 बजे प्रातः धर्माध्यक्ष यूजीन जोसेफ के द्वारा एवं मुंडन समारोह अपराह्न में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में बलिया.गाजीपुर.मऊ.शाहगंज.जौनपुर. वाराणसी. भदोही से हजारों की संख्या में पल्ली वासी श्रद्धालु शामिल होंगे।

 

About Post Author