June 24, 2025

जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा राहत सामग्री

IMG-20220829-WA0031

जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा राहत सामग्री

हर सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया

गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार को सैदपुर तहसील अन्तर्गत ग्राम गौरहट, ग्राम पंचायत तेतारपुर का नाव से स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए तेतारपुर में उपजिलाधिकारी के साथ कई बाढ़ पीड़ितों को व्यक्तिगत राहत सामग्री बांटा।


डीएम ने पीड़ितों से बातचीत करते हुए उनका हाला जाना। उन्होंने हर सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि बाढ़ से निबटने के लिए प्रशासन हर तरीके से तैयार है।

आप लोगों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का चक्रमण करते हुए जायजा लेते रहे। इस बात का ध्यान रखे कि पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी न हो।


बाढ़ प्रभावित लोगों को बांटे गए राहत पैकेट में 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 10 किलो प्याज, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो चना, 1 लीटर सरसो का तेल, 100 ग्राम हल्दी, सब्जी मसाला, 1 किलो नमक, 1 पैकेट मोमबत्ती, 10 पैकेट बिस्किट एवं 01 पैकेट माचीस था।

About Post Author