June 20, 2025

राज्यमंत्री की हत्या के बाद ऑपरेशन करवाकर हाथ में डलवाया था दुर्गा कवच, हर साल जाता था महाकालेश्वर
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार…

विकास राय गाजीपुर-कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिसवालों की हत्या करने वाले पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। शूटआउट के बाद विकास की मां सरला देवी ने कहा था कि, उनके बेटे ने जो किया है, उसके लिए उसका एनकाउंटर होना चाहिए। लेकिन गिरफ्तारी के बाद उनके सुर बदल गए हैं। सरला देवी ने कहा कि, बेटे को महाकाल ने बचाया है। सुबह बच्चे टीवी देख रहे थे, तभी हमें गिरफ्तारी की खबर मिली। एमपी में विकास की ससुराल है। वह हर साल महाकाल के दरबार में जाता था, जहां वह श्रृंगार कराता था। महाकाल ने ही उसे बचाया है। सरकार जो उचित समझे वह करे। मेरे कहने से कुछ नहीं होगा। वे भाजपा में तो हैं नहीं, वे सपा में हैं।

अकाल मौत से बचने के लिए महाकाल का लिया सहारा

विकास दुबे बीते 6 दिनों से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। गैंगेस्टर आज महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने गया था, उसका मानना था कि महाकाल के दर्शन करने से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है। दरसल विकास महाकालेश्वर का बहुत बड़ा भक्त था। विकास अपने घर पर भी प्रतिदिन 2 घंटे पूजा करता था। इसके साथ ही सावन के पवित्र माह में वो सोमवार को आंनदेश्वर मदिर में दर्शन करने के लिए जाता था।

शोभन सरकार के कहने पर हाथ के अंदर दुर्गा कवच डलवाया था

विकास के जानी दुश्मन रहे पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष लल्लन बाजपई ने बताया कि आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दूबे को भी डर लगता है। इस डर से बचने के लिए उसने क्या किया यह जानकार होशफाख्ता हो जाएंगे। विकास शोभन सरकार का भक्त था। उनके परामर्श के बाद विकास दूबे ने अपनी जान की रक्षा के लिए अपने हाथ के अंदर आपरेशन करवा कर जीवनरक्षक दुर्गा कवच डलवा लिया था। उसके बाद उसका उसका आत्मविश्वास इतना बढ़ा कि उसे अंदर से मौत का खौफ खत्म हो गया।

घर के अहाते में बनवा रखा है मंदिर

दरअसल, भाजपा के राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या के बाद विकास दुबे हर पल अपनी जान पर खतरा महसूस करता था। वह शोभन सरकार का परम भक्त है, उन्होंने ही दुर्गा कवच धारण करने का सुझाव दिया था। उसके साथ हर वक्त साए की तरह रहने वाले लल्लन वाजपेयी ने भी अपने बॉस की देखादेखी अपने हाथ के अंदर इस जीवनरक्षक दुर्गा कवच को आपरेशन कर डलवा लिया था। विकास की मां ने बताया कि विकास हर साल महाकाल का दर्शन करने के लिए उज्जैन जाता था। वहीं उन्होंने कहा कि उसका विश्वास इतना बढ़ गया था कि अब उसकी कोई हत्या नहीं कर सकता है। गांव में भी उसने अपने घर में बाहर अहाते में छोटा सा मंदिर बना रखा था।

About Post Author