June 25, 2025

रुस युक्रेन युद्ध में लगभग 972 बच्चों की मौत , यूएन चाइल्ड मामलों के प्रमुख ने की तत्काल युद्ध विराम की मांग

09690000-0a00-0242-1f01-08da6608b60c_cx0_cy10_cw99_w640_h360_s

 

रुस युक्रेन युद्ध में लगभग 972  बच्चों की मौत , यूएन चाइल्ड मामलों के प्रमुख ने की तत्काल युद्ध विराम की मांग

रूस-यूक्रेन युद्ध को चलते हुए 6 महीने का समय हो गया है। लेकिन अब तक इस युद्ध के खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध के कारण हजारों लोगों की जान गई तो वहीं लाखों लोगों को पलायान करना पड़ा है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के प्रमुख ने दावा किया है कि यूक्रेन में युद्ध में लगभग 1,000 लड़के और लड़कियां मारे गए हैं और इतने ही घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।

 

 

 

यूक्रेन के बच्चों और परिवारों ने छह महीने तक बढ़ती तबाही और विस्थापन को झेला है। चारों ओर हिंसा से बच्चे मारे जा रहे हैं, घायल हो रहे हैं और उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। स्कूल, अस्पताल और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे, जिन पर वे निर्भर हैं, क्षतिग्रस्त या नष्ट हो रहे हैं।

About Post Author