अमृत महोत्सव के तहत ब्लाक मुख्यालय से निकला तिरंगा यात्रा
ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना
गाजीपुर–जनपद के बाराचवर विकास खण्ड कार्यालय से बुधवार की सुबह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पंचायत विभाग,बेसिक शिक्षा विभाग,पशुपालन,आगनबाड़ी,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों ने एक साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने अपने हाथो मे तिरंगा लेकर गगन भेदी नारा लगा रहे थे।ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।तथा सभी के साथ अपने हाथ मे तिरंगा लेकर यात्रा मे शामिल हुए।यह तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय से निकल कर बाराचवर चटटी होते हुए किसान इण्टरमीडिएट कालेज के मैदान पर पहुची।फिर वहा से तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय पर पहुचकर गोष्ठी मे तब्दील हो गयी।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विकास खण्ड के तहत सभी विभागो के कर्मचारियों ने मिलकर एक साथ तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की इस बार पुरे भारत वर्ष मे तिरंगा यात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला है क्या बूढ़ा क्या जवान सबके हाथो मे तिरंगा दिखाई दिया।तिरंगा यात्रा को लेकर बच्चो मे भी गजब का उत्साह रहा है।आगे उन्होने कहा की तिरंगा का सम्मान होना चाहिए।आप सभी लोग अपने घरो आफिस दुकानो पर तिरंगा अवश्य लगाए।इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा,पशुचिकित्साधिकारी डा०हरिबंश सिंह,डा०अरविन्द यादव कमलेश,सुधीर सिंह,अनिल यादव,प्रसून सिंह,रत्नेश,प्रथमेश सिंह,फैजान अंसारी,चर्तुभुज सिंह,ओमप्रकाश सिंह,रमांशकर यादव,शिशिर सिंह,सचिन यादव,उपेन्द्र यादव,हरेन्द्र राम,शक्ति यादव,रिशिकेश प्रसाद,जितेन्द्र श्रीवास्तव,पवन सिंह,मनीष चर्तुवेदी,पंकज यादव,रंजीत चौहान,सहित सभी विभागो के कर्मचारी,रोजगार सेवक सफाईकर्मी मौजूद रहे।