किसान मजदूर इण्टर कालेज के छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

1 min read

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रधानाचार्य सत्यदेव राय ने किया।

तिरंगा यात्रा स्कूल से दुबिहां बाजार तक निकाली गयी

गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के किसान मजदूर इण्टर कालेज गणपति नगर के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य सत्यदेव राय के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन शुक्रवार के दिन स्कूल प्रांगण से दुबिहां बाजार तक किया गया।
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व प्रधानाचार्य सत्यदेव राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से जुड़े हुए अन्य बातें बताईं।उन्होंने अपने हाथ से छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया।उन्होंने इस मौके पर छोटे छोटे बच्चों से संवाद भी किया ।

तदोपरांत तिरंगा झण्डा लेकर दुबिहाँ बाजार तक बच्चों के साथ प्रभात फेरी किये। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और बंदेमातरम से पुरा बाजार गुंज गया। इस यात्रा मे असावर चौकी प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा के साथ पुलिस के जवान भी झंडा लेकर चल रहे थे ।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!